श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के निमित ग्रंथ के साथ किया नगर भ्रमण
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद):
कतरास बाजार हटिया स्थित राजस्थानी भवन धर्मशाला में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञानयज्ञ के प्रथम दिन शुक्रवार को भागवत कथा ग्रंथ का नगर भ्रमण कराया गया। मुख्य यजमान राजन खंडेलवाल अपनी धर्मपत्नी प्रीति देवी के साथ ग्रंथ लिए हुए थे। नगर भ्रमण में बड़ी संख्या में महिला पुरुष एवं बच्चों ने भाग लिया। सभी जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। बनारस से आए कथावाचक कन्हैया द्विवेदी ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा महापुराण सुनने से आसपास का वातावरण शुद्ध होता है। सारे पापों का नाश होता है। उन्होंने कहा माता-पिता एवं गुरु का सम्मान करने वाला व्यक्ति कभी दुखी नहीं रहता। नगर भ्रमण में रामचंद्र खंडेलवाल, जगदीश राजगढ़िया, मनोज डंगाईच, लड्डू गोपाल खंडेलवाल, आनंद डगाईच, शुभम राजगढ़िया, लाली शर्मा, टिंकू केडिया, विश्वनाथ अग्रवाल, नितिन खंडेलवाल, घनश्याम खंडेलवाल, आनंद खंडेलवाल, विकास अग्रवाल, मुरली पंडित आदि शामिल थे।