आयुष स्वास्थ्य केंद्रों में नियमित रूप से ओपीडी संचालित हो : रामनिवास यादव

Advertisements

आयुष स्वास्थ्य केंद्रों में नियमित रूप से ओपीडी संचालित हो : रामनिवास यादव

 मरीजों को आवश्यक दवाएं समय पर उपलब्ध कराई जाए : उपायुक्त

डीजे न्यूज, गिरिडीह : उपायुक्त रामनिवास यादव ने बुधवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला के समग्र स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आयुष विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति, सेवाओं की गुणवत्ता तथा आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तार तथा आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान उन्होंने आयुष केंद्रों में चिकित्सकों की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता, उपचार की गुणवत्ता तथा साफ-सफाई की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी आयुष स्वास्थ्य केंद्रों में नियमित रूप से ओपीडी संचालित हो तथा मरीजों को आवश्यक दवाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष सेवाओं के प्रचार-प्रसार पर विशेष बल देने की बात कही, ताकि अधिक से अधिक लोग पारंपरिक चिकित्सा पद्धति का लाभ उठा सकें। बैठक में आयुष्मान भारत योजना के साथ समन्वय स्थापित कर लाभुकों को समुचित उपचार देने पर भी जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि आयुष विभाग की सेवाएं जनहित से जुड़ी हैं। सभी पदाधिकारी और कर्मी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ करें। इसके अलावा उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने प्रगति कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मौके पर उप विकास आयुक्त, श्रीमती स्मृता कुमारी, सिविल सर्जन, डॉ बच्चा प्रसाद सिंह, आयुष पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top