झींझीपहाड़ी पंचायत सचिवालय में शहीद शक्ति की तस्वीर लगाने का निर्णय

Advertisements

झींझीपहाड़ी पंचायत सचिवालय में शहीद शक्ति की तस्वीर लगाने का निर्णय

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): झींझीपहाड़ी पंचायत सचिवालय में बुधवार को मुखिया प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता में बैठक हुई।बैठक में सर्वसम्मति से झारखंड आंदोलन के महापुरूष शहीद शक्तिनाथ महतो की तस्वीर सचिवालय में लगाने का निर्णय लिया गया। मुखिया ने पाठ्य पुस्तक में भी शहीद की जीवनी को शामिल करने की मांग राज्य सरकार से करते हुए कहा कि ताकि बच्चे पढ़कर प्रेरणा ले सकें। उन्होंने कहा की आज के युवा पीड़ी शहीद के विचारों को आत्मसात करें। बैठक में उप मुखिया शोभा देवी, पंचायत सचिव आकाश कुमार, वार्ड सदस्य शंकर बाउरी, किशोर महतो, दिलीप कुम्हार, ज्ञायंती देवी, मुखिया प्रतिनिधि गणेश महतो, बिशु महतो, अजीत महतो, उतम कुम्हार, राजन दे, कुंती देवी, सोनू मोदक, भोलू महतो, दुर्गा मोदक, राजु कुम्हार, शुभम महतो, दुखन कुम्हार, रंजीत महतो उपस्थित थे। बैठक के दौरान शहीद शक्तिनाथ महतो की पुत्री अंजना देवी, पुत्र वधु सुमन महतो, गोरी देवी ने मुखिया एवं सभी सदस्यों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक समिति के सचिव शिव प्रसाद महतो, दिनेश महतो, देवेन्द्र राणा, नरेश महतो उर्फ बडा बाबू, सुरेन्द्र महतो, ओम प्रकाश महतो आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top