पर्यावरण-अनुकूल उत्पादों को अपनाने के लिए किया प्रेरित

Advertisements

पर्यावरण-अनुकूल उत्पादों को अपनाने के लिए किया प्रेरित

डीजे न्यूज, धनबाद: धनबाद रेल मंडल में चल रहे विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के तहत मंगलवार को विशेष पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया गया। विभिन्न स्टेशनों पर यात्रियों को प्लास्टिक के विकल्प के रूप में बांस से बने टूथब्रश, नीम की लकड़ी से बनी कंघियां तथा अन्य पर्यावरण-अनुकूल उत्पाद उपलब्ध कराए गए । रेलवे प्रशासन केंद्र सरकार की “वन स्टेशन वन प्रोडक्ट” (OSOP) योजना के माध्यम से इन उत्पादों को बढ़ावा दे रहा है, जिससे स्टेशनों और ट्रेनों में प्लास्टिक कचरे को कम करने के साथ-साथ स्थानीय कारीगरों एवं स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहन मिल सके।  अभियान के दौरान यात्रियों को पर्यावरण संरक्षण हेतु इन इको-फ्रेंडली उत्पादों के उपयोग के लिए प्रेरित भी किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य प्लास्टिक प्रदूषण में कमी लाना, सतत जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित करना है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top