Advertisements
अखंड हरि कीर्तन से माहौल हुआ भक्तिमय
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): घड़बड़ एवं शिवपुर गांव में चल रहे तीन दिवसीय अखंड हरि कीर्तन का मंगलवार को समापन हो गया। समापन बेला में आयोजित कुंजमिलन में लोगों की काफी भीड़ जुटी। घड़बड़ ब्राह्मण टोला में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में भाजपा नेत्री तारा देवी, उप प्रमुख आशा देवी, मुखिया मिठू सरखेल समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। कार्यक्रम को संपन्न कराने में संबंधित गांव के 16 आना कमेटी के लोगों का योगदान रहा।