सीएमडी ने किया बेनीडीह केकेसी लिंक साइडिंग का निरीक्षण मानूसन से पहले तैयारियों को पुख्ता करने का दिया निर्देश

Advertisements

सीएमडी ने किया बेनीडीह केकेसी लिंक साइडिंग का निरीक्षण

मानूसन से पहले तैयारियों को पुख्ता करने का दिया निर्देश

डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद): बीसीसीएल के सीएमडी मनोज अग्रवाल मंगलवार को बरोरा क्षेत्र पहुंचे। उन्होंने बेनीडीह केकेसी लिंक साइडिंग का निरीक्षण कर मानसून की तैयारियों का जयजा लिया। बारिश के मौसम मे भी सही समय पर कोयले की डिस्पैच हो सके इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सीएमडी ने क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ उत्पादन व उत्पादकता बढ़ाने को लेकर रिव्यू बैठक की। बरोरा क्षेत्र के लक्ष्य के अनुरूप कोयला उत्पादन को पूरा करने के लिए सीएमडी ने कई दिशा निर्देश दिए। उन्होने कहा की उर्जा के साथ-साथ स्टिल प्लांट को सही समय पर कोयला उपलब्ध करना कोल इंडिया लिमिटेड के सभी इकाई का काम है। इसलिए समय-समय पर हर एरिया का नियमित रूप से निरीक्षण करने का प्रयास करते है। उन्होने कहा की महेशपुर कोलियारी अंतर्गत सेलो प्लांट अभी निर्जीव दिखाई दे रहा है, लेकिन लगभग एक माह के बाद यह पूर्ण रूप से अपना काम करने लगेगा। थोड़ी-बहुत काम बाकी है, उसे जल्द-से-जल्द पूरा कर लिया जाएगा। बरोरा क्षेत्र व आसपास के कई कोलियरी का कोयला सेलो प्लांट को ही सप्लाई किया जाएगा। सीएमडी के साथ कोयला भवन मुख्यालय के कई अधिकारी भी थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top