विशेष समिति ने दामोदर नदी के किनारे ओबी डंपिंग स्थल का किया निरीक्षण

Advertisements

विशेष समिति ने दामोदर नदी के किनारे ओबी डंपिंग स्थल का किया निरीक्षण

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): झारखंड विधानसभा की विशेष समिति (प्रश्न एवं‌ ध्यानाकर्षण) ने मंगलवार को दामोदर नदी के किनारे स्थित ओवर बर्डन (ओबी) डंपिंग स्थलों का निरीक्षण किया। समिति ने खनन गतिविधियों से उत्पन्न पर्यावरणीय प्रभावों, नदी प्रदूषण तथा स्थानीय लोगों की समस्याओं का जायजा लिया। समिति ने संबंधित अधिकारियों से ओबी डंपिंग की स्थिति, सुरक्षा मानकों के अनुपालन और पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे उपायों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान समिति ने नदी और आसपास के क्षेत्रों पर पड़ रहे प्रभावों का आकलन किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top