पीएचईडी विभाग की टीम ने लिया दामोदर नदी का जायजा
रेत हटाकर पानी का बहाव इंटेकवेल तक लाने का दिया निर्देश
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): पीएचईडी विभाग की टीम ने मंगलवार को बलियापुर के शीतलपुर स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट एवं दामोदर नदी स्थित योजना के इंटेकवेल का जायजा लिया। दामोदर नदी का जलस्तर सुखने से बलियापुर में जलापूर्ति का कार्य आज से ठप पड़ गया है। टीम में शामिल कार्यपालक अभियंता मुकेश कुमार ने जलापूर्ति का कार्य दुरुस्त करने के लिए विकल्प के तौर पर सुखी नदी के रेत को हटाकर पानी का बहाव इंटेकवेल तक लाने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया ताकि भीषण गर्मी में जलापूर्ति का कार्य पूर्व की तरह जारी रहे। उन्होंने यह भी कहा कि नदी में पानी का बहाव नहीं होने की स्थिति में धनबाद के उप विकास आयुक्त से मुलाकात कर समस्या का निदान हेतु तेनुघाट डैम तथा पंचेत डैम से पानी छोड़े जाने पर रोक लगाने की दिशा में कार्य करने के लिए पहल पहल किया जाएगा। टीम में विभाग के अस्सिटेंट इंजीनियर जनार्दन प्रसाद, जूनियर इंजीनियर लखीराम माझी थे। मौके पर प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, विधायक प्रतिनिधि हीरालाल मोदक, विजय रजक मौजूद थे। मालूम हो कि प्रखंड के हर घरों में नल जल के तहत जलापूर्ति के लिए ग्रामीण जलापूर्ति योजना शुरू की गई है। दामोदर नदी का पानी सूख जाने से योजना ठप पड़ गया है जिससे क्षेत्र के सभी 68 गांवों में पानी के लिए हाहाकार मच गया है।