आमझर पंचायत सचिवालय का ताला तोड़कर चोरी, दस्तावेजों को किया नष्ट
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बलियापुर थाना क्षेत्र के आमझर पंचायत सचिवालय भवन का ताला तोड़कर चोरों ने एलीडी टीवी एवं माॅनिटर चुरा लिया। घटना सोमवार रात की है। चोरों ने सीटीटीवी कैमरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही पंचायत सचिव के कक्ष में रखे आवश्यक कागजातों को तहत नहस कर दिया है। पंचायत सचिव मनीषा कुमारी ने थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। मंगलवार सुबह सफाई करने सागर दास सचिवालय पहुंचा तो वहां की स्थिति देख हतप्रभ हो गया। भवन के मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था। मुखिया एवं पंचायत सचिव के कक्ष का भी ताला तोड़ दिया गया था। सागर ने इसकी जानकारी पंचायत प्रतिनिधियों को दी।