सीवरेज परियोजना कार्य में तेजी लाने का निर्देश

Advertisements

सीवरेज परियोजना कार्य में तेजी लाने का निर्देश

डीजे न्यूज, धनबाद: धनबाद सीवरेज परियोजना की प्रगति की समीक्षा बैठक सोमवार को नगर आयुक्त आशीष गंगवार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में धनबाद नगर निगम, जुडको, परियोजना संवेदक, परामर्शी संस्था एवं बीसीसीएल के भू संपदा विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में परियोजना के विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए नगर आयुक्त ने निर्धारित समय-सीमा के भीतर परियोजना पूर्ण करने हेतु सभी संबंधित एजेंसियों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान भूमि उपलब्धता एवं अन्य भू-संबंधित बाधाओं को परियोजना निष्पादन में प्रमुख अवरोध के रूप में चिन्हित किया गया।

नगर आयुक्त ने बीसीसीएल के भू संपदा विभाग से लंबित भूमि एवं अनुमति संबंधी मामलों के शीघ्र निष्पादन हेतु आवश्यक सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया। साथ ही, जुडको, परामर्शी संस्था एवं संवेदकों को आपसी समन्वय स्थापित कर बाधाओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करते हुए कार्यों को गति देने का निर्देश दिया। साथ हीं भू अर्जन पदाधिकारी, धनबाद को भी निर्देश निर्गत किये गये।

नगर आयुक्त ने कहा कि यह परियोजना शहर की स्वच्छता एवं पर्यावरणीय सुधार से जुड़ी एक महत्वपूर्ण आधारभूत संरचना परियोजना है तथा इसकी समयबद्ध पूर्णता सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी संबंधित पक्षों को नियमित निगरानी एवं समन्वय के माध्यम से परियोजना को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप आगे बढ़ाने का निर्देश दिया गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top