रेलवे की खबरें:-

Advertisements

रेलवे की खबरें:-

सेवानिवृत रेल कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

डीजे न्यूज, धनबाद: रेल प्रबंधक कार्यालय धनबाद में सोमवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मई माह में सेवानिवृत हुए 33 कर्मियों को भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान सभी कर्मचारियों का समापक भुगतान कर दिया गया।
मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया एवं उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं। मौके पर अन्य अधिकारी तथा यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।
——————————————–

रेल यात्री व आमजनों के बीच जूट एवं कपड़े के थैलों का वितरण
धनबाद: विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के तहत सोमवार को रेलवे कॉलोनियों में विशेष जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर रेलकर्मियों एवं उनके परिवारों को सिंगल-यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों तथा इसके उपयोग को न्यूनतम करने की आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई । साथ ही सूखे एवं गीले कचरे के पृथक्करण, पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) को बढ़ावा देने, डस्टबिन के समुचित उपयोग तथा वैज्ञानिक अपशिष्ट प्रबंधन के महत्व पर विशेष जोर दिया गया।  इसके अतिरिक्त, प्लास्टिक थैलियों के विकल्प को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न स्टेशनों पर विशेष अभियान चलाकर यात्रियों एवं स्थानीय नागरिकों के बीच बड़ी संख्या में जूट एवं कपड़े के थैलों का निःशुल्क वितरण किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य रेलवे कॉलोनियों एवं स्टेशनों पर स्वच्छता को बढ़ावा देना, प्लास्टिक के उपयोग में कमी लाना तथा कचरा प्रबंधन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना था।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top