Advertisements
महेशपुर में फुटलाही बांध जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास
डीजे न्यूज, राजगंज(धनबाद): बाघमारा प्रखंड के महेशपुर गांव स्थित फुटलाही बांध (तालाब) के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने किया। विधायक ने कहा कि इस योजना से जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा तथा किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा। स्थानीय ग्रामीणों ने बांध के जीर्णोद्धार कार्य को क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए खुशी जताई। परियोजना पूरी होने के बाद जल संकट में कमी आने और किसानों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।