बलियापुर की खबरें:-

Advertisements

बलियापुर की खबरें:-

मंदिर के छत ढलाई में ग्रामीणों ने किया श्रमदान

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): पहाड़ीगोड़ा में रविवार को बजरंगबली मंदिर के छत की ढलाई की गई। ग्रामीणों ने छत ढलाई कार्य में श्रमदान किया। इस अवसर पर भगवान बजरंगबली की पूजा अर्चना की गई। मौके पर तारिणी प्रसाद चौधरी, संदीप चौधरी, मनोज प्रमाणिक, चंदन कुमार, विवेक चौधरी, नरेश प्रमाणिक, दीपक चौधरी, रंगलाल गोस्वामी आदि थे।
————————————–

चित्रकला प्रतियोगिता में दूसरी कक्षा की छात्रा ने मारी बाजी
बलियापुर: एक कदम शिक्षा की ओर अभियान के तहत मध्य विद्यालय रूदी कपूरिया में रविवार को आयोजित ड्राइंग प्रतियोगिता में दामिनी पब्लिक स्कूल पहाड़पुर के बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। इस स्कूल की दूसरी कक्षा की छात्रा एंजेल परी प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उसकी सफलता पर शिक्षक एवं बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों में हर्ष है। एंजेल परी पहाड़पुर निवासी बलदेव महतो व वार्ड सदस्य उमा कुमारी महतो की पुत्री है। छात्रा एंजेल परी की इस सफलता के लिए मुखिया दिलीप कुमार महतो, पंचायत समिति सदस्य दिवाकर महतो आदि ने बधाई दी है।
——————————————-
पुलिस अधिकारी व जवानों ने ली तंबाकू सेवन नहीं करने की शपथ

बलियापुर: तंबाकू निषेध दिवस पर रविवार को बलियापुर थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों को तंबाकू का सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई गई। थानेदार सत्यजीत कुमार ने तंबाकू सेवन से होने वाले शारीरिक क्षति के बारे में विस्तार ढंग से बताया। कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थ को वर्जित करना चाहिए। मौके पर पुलिस अवर निरीक्षक अशोक कुमार , महेश्वर महतो, बलराम कुमार, बीके यादव के अलावा अन्य पदाधिकारी एवं जवान थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top