कतरास की खबरें:-

Advertisements

कतरास की खबरें:-

सेवानिवृत्त कर्मी नंदलाल राम को दी गई भावभीनी विदाई

डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद):
रामकनाली कोलियरी परिसर में रविवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया।  अधिकारियों एवं सहकर्मियों ने सेवानिवृत कर्मी नंदलाल राम को भावभीनी विदाई दी गई।
वक्ताओं ने नंदलाल राम के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की। सहकर्मियों ने उनके साथ बिताए अनुभवों को साझा किया।
मौके पर सीनियर ओवरमैन राजेश मंडल, अनिसुर रहमान, सरोज उपाध्याय, सतीश चंद्र विद्यार्थी, राज रोशन, केडी यादव, हीरालाल महतो, अमृत महतो आदि उपस्थित थे।
————————————————-

कल्याण कुमार बने एआइडीइओए के महासचिव

कतरास:
ऑल इंडिया डिप्लोमा इंजीनियर्स एंड ऑफिशियल्स एसोसिएशन (एआइडीइओए), बीसीसीएल में संगठनात्मक फेरबदल किया गया है। संगठन के महासचिव कुश कुमार सिंह को पद से निष्कासित कर दिया गया है। यह जानकारी रविवार को सलानपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव आरके तिवारी ने दी। उन्होंने कहा कि कुश कुमार सिंह को लगातार संगठन विरोधी गतिविधियों एवं अनुशासनहीनता के कारण निष्कासित किया गया है। उनके स्थान पर सीनियर ओवरमैन कल्याण कुमार को सर्वसम्मति से एआइडीइओए, बीसीसीएल का नया महासचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, चंदन कुमार सिंह को उनकी कार्यकुशलता को देखते हुए एआइडीइओए, बीसीसीएल का अध्यक्ष चुना गया है। इस मौके पर संगठन के केंद्रीय पदाधिकारी अशोक कुमार साव, आर.आर. दास, साजन महतो, कैलाश महतो, चंदन कुमार सिंह, कल्याण कुमार, लव कुमार तिवारी, अर्जित सिन्हा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
———————————————–

विहिप-बजरंग दल के प्रांत प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ
कतरास:
सरस्वती विद्या मंदिर, सिनिडीह में रविवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) एवं बजरंग दल के प्रांत प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन विहिप के केंद्रीय सह मंत्री आनंद हड़बोला ने किया।
इस अवसर पर प्रशिक्षण वर्ग में संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति एवं सामाजिक दायित्वों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रांत संगठन मंत्री चित्तरंजन, प्रांत सह मंत्री मनोज पोद्दार, प्रांत संयोजक रंगनाथ, कमलेश सिंह, सोनू गिरी, द्वारका तिवारी, लल्लू झा, रबी वर्मा, विकास, विष्णु, रंजीत रवानी तथा कार्यालय प्रमुख चंदन चक्रवर्ती समेत कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने, युवाओं को समाजसेवा से जोड़ने तथा राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। प्रशिक्षण वर्ग में विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top