Advertisements
तालाब के जमीन की जांच करने सीओ पहुंचे परसबनिया
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बलियापुर सीओ मुरारी नायक ने शनिवार को परसबनिया गांव का दौरा किया। उन्होंने परसबनिया बड़ा तालाब का जायजा लिया। ग्रामीणों ने उक्त तालाब की जमीन का कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण किए जाने के विरुद्ध कार्रवाई करने से संबंधित आवेदन सीओ को दिया था। इसी के आलोक में सीओ जांच करने पहुंचे थे। सीओ ने बताया कि फिलहाल उक्त तालाब में जीर्णोद्धार कार्य चल रहा है। जीर्णोद्धार कार्य करने वाले एजेंसी एवं विभाग से इसकी विस्तृत जानकारी लेने के बाद तालाब की मापी कराई जाएगी।