खोदो नदी में डूबने से बीसीसीएल कर्मी की मौत नियोजन की मांग को शव के साथ धरना

Advertisements

खोदो नदी में डूबने से बीसीसीएल कर्मी की मौत

नियोजन की मांग को शव के साथ धरना

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद):
बीसीसीएल बरोरा एरिया की एएमपी कोलियरी में कार्यरत सुभाष बाउरी (52) की बुधवार को खोदो नदी में नहाने के दौरान मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि मिर्गी का दौरा पड़ने के कारण यह हादसा हुआ।
सुभाष बाउरी मुराईडीह कॉलोनी में जलापूर्ति कार्य से जुड़े थे और वाटर सप्लाई का काम करते थे। बताया गया कि वे लंबे समय से मिर्गी की बीमारी से पीड़ित थे। नहाने के दौरान संभवतः दौरा पड़ने से वे नदी में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। बरोरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
मृतक अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और दो पुत्रियों का परिवार छोड़ गए हैं। उनका पैतृक आवास बोकारो जिला के पीडराजोडा थाना क्षेत्र में बताया गया है।
घटना के बाद श्रमिक नेताओं जे के  झा, देवानंद राजभर, मंगल हेम्ब्रम, मनोज मोदी  सहित अन्य लोगों ने बीसीसीएल प्रबंधन से मृतक के आश्रित को तत्काल नियोजन देने की मांग की। नेताओं ने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव को मुराईडीह क्षेत्रीय कार्यालय में रखकर धरना शुरू कर दिया। परिजन मृतक के आश्रित को नियोजन देने की मांग कर रहे हैं। मौके पर विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि, बीसीसीएल कर्मी और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
सुभाष बाउरी अपने पीछे पत्नी, दो बेटियों और दो बेटों का परिवार छोड़ गए हैं। वार्ता के दौरान बीसीसीएल प्रबंधन ने कहा की मृतक के आश्रित 90 दिनो के अंदर नियोजन से संबंधित सभी कागजात बीसीसीएल प्रबंधन को सौंप दे नियमानुसार आश्रित को नियोजन दी जाएगी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top