राजगंज की खबरें:-

Advertisements

राजगंज की खबरें:-

आदिवासी समाज ने फूंका अमित शाह का पुतला

डीजे न्यूज, राजगंज(धनबाद): आदिवासी सोनोत संथाल समाज ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। समाज के लोगों ने लालबाजार से जुलूस निकालकर राजगंज चौक पर गृहमंत्री का पुतला दहन किया।
कार्यक्रम का नेतृत्व अनिल टुडू और रतिलाल टुडू ने किया। प्रदर्शनकारियों ने अमित शाह के बयान का विरोध करते हुए कहा कि आदिवासी मूल निवासी हैं और उनकी अलग पहचान, संस्कृति व परंपरा है। मौके पर बिरजू सोरेन समेत कई लोग मौजूद रहे।
————————————

बकरीद को लेकर राजगंज पुलिस का फ्लैग मार्च

राजगंज: बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को राजगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला। मार्च महेशपुर, दलूडीह, चुंगी, गलीकुल्ही, डोमनपुर, मैराकुल्ही और धावाचिता समेत कई क्षेत्रों में किया गया।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की भी अपील की।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top