गोवंश तस्करी में जमीन मालिक अभिषेक आनंद गिरफ्तार
टुंडी के लच्छुरायडीह स्थित बंद पड़े बाउंड्री वॉल से गोवंशीय पशु की तस्करी का मामला
डीजे न्यूज, टुंडी(धनबाद) : टुंडी थाना क्षेत्र के लच्छुरायडीह स्थित एक बंद पड़े बाउंड्री वाल के अंदर से मंगलवार को कई गोवंश पशु मिलने के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने वहां पहुंच कर जमकर हो हंगामा किया था। प्रशासन की उपस्थिति में भी काफी नोक झोंक हुई थी। मामले को लेकर टुंडी पुलिस द्वारा गो तस्करी से संबंधित मामला टुंडी थाने में दर्ज की गई थी। इस मामले में टुंडी पुलिस ने बुधवार को जमीन मालिक अभिषेक आनंद को गिरफ्तार किया है। वहीं कई अन्य लोगों की भी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। गिरफ्तार अभिषेक आनंद झरिया के ठाकुर कुल्ही निवासी बताया जाता है। इस संबंध में टुंडी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर उमाशंकर ने बताया कि बहुत जल्द कई अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस पूरे सिंडिकेट का खुलासा हो चुका है।