शहर की समस्याओं पर नगर निगम में मंथन, मंत्री सुदिव्य सोनू ने अधिकारियों को लगाई फटकार

शहर की समस्याओं पर नगर निगम में मंथन, मंत्री सुदिव्य सोनू ने अधिकारियों को लगाई फटकार

डीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह नगर निगम में सोमवार को बोर्ड की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंत्री ने की। इस दौरान राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद, उपमहापौर सुमित कुमार, उप नगर आयुक्त प्रशांत लायक समेत कई वार्ड पार्षद मौजूद रहे।

बैठक में नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों, पेयजल, बिजली, सड़क, साफ-सफाई और अन्य जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही निगम की आय बढ़ाने और संसाधनों को मजबूत करने को लेकर भी मंथन हुआ।

बैठक के दौरान कुछ वार्ड पार्षदों के देर से पहुंचने पर नाराजगी भी जताई गई। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने स्पष्ट कहा कि बोर्ड बैठक केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि आम लोगों की समस्याओं के समाधान का मंच है। उन्होंने अधिकारियों को जनहित से जुड़े कार्यों में तेजी लाने और विकास योजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया।

बैठक में शहरवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और निगम क्षेत्र के विकास को गति देने पर विशेष जोर दिया गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top