अंगारपथरा भू धंसान: आक्रोशित नागरिकों ने कतरास-करकेंद सड़क को किया जाम

Advertisements

अंगारपथरा भू धंसान: आक्रोशित नागरिकों ने कतरास-करकेंद सड़क को किया जाम

डीजे न्यूज, कतरास(): बीसीसीएल के कतरास क्षेत्र अंर्तगत कांटापहाड़ी में गुरुवार रात हुई भू-धसान की घटना से नागरिकों में उबाल है। शुक्रवार को आक्रोशित लोगों ने कतरास-करकेंद मुख्य सड़क को अंगारपथरा के पास जाम कर दिया। सड़क जाम से यातायात अवरूद्ध हो गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई ।
आंदोलनकारी पुनर्वास और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग कर रहे थे।  अवैध कोयला खनन के कारण भू धंसान होने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोगों की जानमाल पर खतरा उत्पन्न हो गया है। इसके लिए बीसीसीएल और प्रशासन को जिम्मेदार ठहरा रहे थे।
सूचना पाकर कतरास थाना, अंगारपथरा ओपी, बरोरा थाना और मधुबन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम हटाने की कोशिश की, लेकिन आक्रोशित ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे। बीसीसीएल प्रबंधन ने आंदोलनकारियों को
पुनर्वास एवं अवैध खनन रोकने की दिशा में ठोस कारवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम हटा और यातायात सामान्य हुआ।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top