गिरिडीह से जमुई तक संपर्क आसान बनाने की दिशा में पहल

Advertisements

गिरिडीह से जमुई तक संपर्क आसान बनाने की दिशा में पहल

भेलवाघाटी से बिहार सीमा तक सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव

डीजे न्यूज, गिरिडीह : पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल गिरिडीह के कार्यपालक अभियंता द्वारा अधीक्षण अभियंता, पथ अंचल हजारीबाग को पत्र भेजकर भेलवाघाटी से बिहार राज्य के पंचमुखी मोड़ तक सड़क के चौड़ीकरण, मजबूतीकरण एवं पुनर्निर्माण की आवश्यकता बताई गई है। यह प्रस्ताव मुखिया विकास कुमार के पत्रांक 76 दिनांक 10 जून 2024 के आलोक में भेजा गया है।

पत्र में कहा गया है कि उक्त सड़क फतेहपुर-बोंगी पथ स्थित भेलवाघाटी गांव से शुरू होकर बिहार राज्य के मड़वा गांव स्थित पंचमुखी मोड़ तक जाती है। वर्तमान में यह सड़क ग्रामीण विकास विभाग के अधीन है, लेकिन इसकी स्थिति अत्यंत जर्जर हो चुकी है। सड़क खराब होने के कारण महज ढाई किलोमीटर की दूरी तय करने में लोगों को लगभग एक घंटा लग जाता है।

इस सड़क से भेलवाघाटी, रमनीटांड़, जगसिमर, डोमाडीह, डुमरीटोला, नोनियातरी, गरंग, कारीपहाड़ी, बोंगी, बिल्ली, गादी, डोकोटांड़, मड़वा, बरमोरिया, पोस्तमारा, बरखुटिया, पन्ना, मधुपुर, गगनपुर, काशीटांड़, हरियरो, जेरो, डोंगो, परसा, पिपरा, रनी, दुधपनिया, आरा, गौरो, पोझा और जोगिया सहित दर्जनों गांवों के सैकड़ों ग्रामीण प्रतिदिन आवागमन करते हैं। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि यह इलाका घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहा है। वर्ष 2005 में भेलवाघाटी गांव में ग्राम रक्षा दल के 18 लोगों की नक्सलियों द्वारा हत्या कर दी गई थी। सड़क निर्माण होने से क्षेत्र के लोगों को स्कूल, कॉलेज, अस्पताल तथा दैनिक जरूरतों के लिए झारखंड के देवरी, चतरो और बिहार के चकाई व जमुई तक आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही पुलिस प्रशासन को भी अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था में सहूलियत होगी। कार्यपालक अभियंता ने सड़क निर्माण कार्य को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top