मड़ुआ व अरहर की खेती के लिए भी सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे : विशाल पांडेय 

Advertisements

मड़ुआ व अरहर की खेती के लिए भी सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे : विशाल पांडेय

 

टुंडी में खरीफ कार्यशाला आयोजित, किसानों को उन्नत खेती की मिली जानकारी

डीजे न्यूज, टुंडी(धनबाद) : टुंडी प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के निर्देशानुसार प्रखंड स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

टुंडी के विभिन्न क्षेत्रों से आए किसानों, कृषक मित्रों एवं समूह से जुड़ी महिलाओं को संबोधित करते हुए टुंडी बीडीओ विशाल कुमार पांडेय ने कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य किसानों को बरसात से पहले समय पर उन्नत धान बीज उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि यदि बारिश कम होती है तो वैकल्पिक तौर पर मड़ुआ, अरहर आदि की खेती के लिए भी किसानों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

उन्होंने फसल में संक्रमण रोकथाम के लिए दवाइयों के छिड़काव की जानकारी विस्तार से दी तथा किसानों के फसल बीमा को लेकर सहकारिता विभाग को कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। बीडीओ विशाल कुमार पांडेय ने कहा कि आधुनिक युग में खेती को बढ़ावा देना बेहद जरूरी है।

वहीं जिला कृषि अनुमंडल पदाधिकारी कंचन कुमारी ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों को मिलने वाली हर सुविधा, जैसे सब्सिडी पर बीज, खाद एवं कीटनाशक दवाइयां समय पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

कार्यशाला में टुंडी प्रमुख मालती मरांडी, बीडीओ विशाल कुमार पांडेय, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी कंचन कुमारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी बबलेश शाह, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी ओम प्रकाश दास, एटीएम, बीटीएम, कृषक मित्र, जेएसएलपीएस स्वयं सहायता समूह की महिलाएं तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top