असंगठित मजदूर मोर्चा कुसुंडा क्षेत्रीय कमेटी गठित, आलोक अध्यक्ष एवं सुनील बने सचिव

असंगठित मजदूर मोर्चा कुसुंडा क्षेत्रीय कमेटी गठित, आलोक अध्यक्ष एवं सुनील बने सचिव

डीजे न्यूज, धनबाद: असंगठित मजदूर मोर्चा कुसुंडा एरिया का सम्मेलन ईस्ट बसुरिया बाजार में संपन्न हुई l सम्मेलन की अध्यक्षता ओरधेदु दत्ता ने की एवं संचालन सुनील रवानी ने किया l बैठक में मोर्चा का जिला सचिव पवन महतो उपस्थित थे l सम्मेलन को संबोधित करते हुए पवन महतो ने कहा कि बीसीसीएल के ठेकेदार लंबे समय से असंगठित मजदूरों का लगातार शोषण – दोहन करते आ रहे हैं। मजदूरों को ना तो न्यूनतम मजदूरी दी जाती है और ना ही मिलने वाली सुविधा l मजदूरों के साथ-साथ रैयत विस्थापितों के साथ बी सी सी एल प्रबंधन सौतेला व्यवहार करते आ रहे हैं। रैयतो की भूमि जबरन बी सी सी एल और ठेकेदार बंदूक के नोक पर काट रहा है l अब समय आ गया है असंगठित मजदूरों के साथ-साथ रैयत – विस्थापितों को एक मंच पर आकर कुसुंडा एरिया में एक जोरदार आंदोलन का बिगुल फुकने का l

सम्मेलन के बाद कुसुंडा एरिया कमेटी का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष आलोक सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष लखन चंद्र प्रमाणिक, उपाध्यक्ष राजू रवानी, सुखदेव बाउरी, सचिव सुनील रामदास, सह सचिव सुशील दत्ता, कोषाध्यक्ष दिनेश भुईया, संगठन सचिव संतोष रवानी,कार्यकारी सदस्य सुधीर महतो, राजू बाउरी,हीरा महतो, बापी दत्ता, कालीचरण रवानी को  शामिल किया गया है।
बैठक में श्रीकांत वर्मा, सीताराम शर्मा, कैलाश रवानी, बापी दत्ता, रितेश विश्वकर्मा शामिल थे l

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top