रेलवे से जुड़ी खबरें:-
दुर्ग-बरौनी के मध्य 01 जोड़ी स्पेशल ट्रेन कल से
डीजे न्यूज, धनबाद:
यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर एवं उनके सुगम आवागमन हेतु दुर्ग-बरौनी के मध्य 01 जोड़ी स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया गया है।
देखिएट्रेन सं.,ट्रेन का नाम,परिचालन का दिन,परिचालन की तिथि का विवरण।
08755दुर्ग-बरौनी स्पेशल,बुधवार,04.11.26 से 18.11.26 तक।
08756 बरौनी-दुर्ग स्पेशल,गुरुवार,05.11.26 से 19.11.26 तक।
—————————————————–
521 बेटिकट यात्रियों को लगा 4.75 लाख जुर्माना
धनबाद: धनबाद रेल मंडल में मंगलवार को मेगा टिकट जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 521 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा गया। उनसे 04,75,920 रूपए जुर्माना वसूला गया और यात्रियों को उचित टिकट के साथ यात्रा करने की कड़ी हिदायत दी गई । जांच अभियान स्टेशनों एवं विभिन्न मेल व एक्स्प्रेस ट्रेनों में चलाया गया। रेल प्रशासन ने उचित टिकट के साथ प्लेटफार्म में प्रवेश करने की सलाह दिया है साथ ही जिस श्रेणी का टिकट है उसी श्रेणी में यात्रा करने की अपील की है।