बगोदर-डुमरी में डीसी का औचक निरीक्षण, गुणवत्ता पर सख्त चेतावनी

Advertisements

बगोदर-डुमरी में डीसी का औचक निरीक्षण, गुणवत्ता पर सख्त चेतावनी

डीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह में उपायुक्त रामनिवास यादव ने गुरुवार को कोनार प्रमंडल बगोदर और डुमरी क्षेत्र का स्थल निरीक्षण कर चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों और अभियंताओं को निर्देश दिया कि सभी योजनाएं तय समय सीमा और गुणवत्ता मानकों के अनुसार पूरी हों।

डीसी ने साफ कहा कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्माण कार्यों की गति तेज करने, तकनीकी मानकों का पालन करने और पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ क्षेत्रीय समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top