बरमसिया में पांच किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार

Advertisements

बरमसिया में पांच किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार

डीजे न्यूज, धनबाद: धनसार थाना क्षेत्र के काठपुल बरमसिया के पास पुलिस ने पांच किलो गांजा के साथ मुकेश राम, दुहाटॉड, थाना धनसार तथा राहुल कुमार मोदी, फतेहपुर, थाना फतेहपुर, जिला जामताड़ा को धर दबोचा। पुलिस ने दो मोबाइल भी जब्त किया है। गुरुवार को पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि गुप्त सूचना मिली कि रेलवे यार्ड में खडी गंगा सतलज ट्रेन में दो लडके मोटरसाईकिल से अवैध गांजा लाकर ट्रेन से बाहर भेजने वाले हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गश्ती पार्टी द्वारा काटपुल के नजदीक रेलवे यार्ड के गेट के पास पहुंचे तो देखा गया कि दो लडके मोटरसाईकिल से वहां खडे हैं।  जिसमें से एक लडका गाड़ी से उतरकर यार्ड के पास खडे तीसरे लडके को एक बैग दे रहा था। पुलिस बल को आता देख मोटरसाईकिल में बैठा लडका गाडी घुमाकर तेजी से भागने सफल रहा तथा बैग सहित वहा उपस्थित बाकी दो लडको को घेर लिया गया। पकड़ाए लड़कों के पास से एक बैग में करीब पाँच किलो गांजा पाँच प्लास्टिक के अलग-अलग बंडल में भरा हुआ बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान राहुल कुमार मोदी बताया कि वह रेलवे में एटेंडेन्ट का काम करते है। इसी का गलत फायदा उठाकर ये ट्रेन से गांजा का अवैध व्यापार करते हैं।  मुकेश राम एवं फरार व्यक्ति के द्वारा गांजा उपलब्ध कराया जाता है। इनके द्वारा यह भी बताया गया कि ये पूर्व से इस अवैध गांजा की तस्करी में संलिप्त है।

छापामारी दल में ये थे शामिल
रामप्रवेश कुमार अंचल अधिकारी, धनबाद।
मनोहर करमाली पु०नि०-सह-थाना प्रभारी धनसार थाना। पु०अ०नि० बुधुवा उरॉव, पु०अ०नि० प्रवीण सिंह चौधरी, पु०अ०नि० राजेश कुमार लोहरा, आर०पी०एफ० के स०अ०नि० सुशील कुमार एवं उनके टीम, थाना सस्शत्र बल के आरक्षी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top