धनबाद की खबरें:-

Advertisements

धनबाद की खबरें:-

पीजी पोर्टल शिकायतों के निष्पादन में धनबाद पुलिस पूरे राज्य में सबसे बेहतर

मिशन मोड में हो रहा जन शिकायतों का निपटारा, 19 दिनों में 32 मामलों का सफल निष्पादन

1 से 19 मई के बीच मिली 39 शिकायतों में 32 मामलों का हुआ सफल निष्पादन

डीजे न्यूज, धनबाद: केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली यानी पीजी पोर्टल पर मिलने वाली शिकायतों के निष्पादन में धनबाद पुलिस पूरे राज्य में बेहतर प्रदर्शन कर रही है। वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देशानुसार जन शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शिकायतों के समाधान को लेकर सभी संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध तरीके से निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

धनबाद पुलिस द्वारा पीजी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का मिशन मोड में लगातार निष्पादन किया जा रहा है। आंकड़ों के अनुसार 1 मई से 19 मई के बीच धनबाद पुलिस को कुल 39 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 32 मामलों का सफल निष्पादन कर दिया गया है, जबकि केवल 7 मामले लंबित हैं। शिकायतों के निष्पादन की यह उपलब्धि राज्य स्तर पर धनबाद पुलिस को शीर्ष स्थान पर ला रही है।

वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि आम जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सभी मामलों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके और पुलिस व्यवस्था के प्रति नागरिकों का विश्वास और मजबूत हो। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित कार्रवाई के माध्यम से पुलिस-जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है।
——————————————–
एक सप्ताह में दें किराया, नहीं तो दुकानें होंगी सील
धनबाद:  नगर आयुक्त आशीष गंगवार की अध्यक्षता में बुधवार को धनबाद नगर निगम बाजार शाखा से सम्बंधित बैठक की गई ।
धनबाद नगर निगम अंतर्गत सभी 941 दुकान के किराया ओर वसुली से संबंधित प्रतिवेदन की समीक्षा की गई ।
कुल 130 वैसे दुकानदारों को चिन्हित किया गया जिनके द्वारा किराया नहीं दिया है। उनको अंतिम  नोटिस देने का आदेश दिया गया। अगर 1 सप्ताह में किराया भुगतान नहीं किया गया तो वैसे सभी दुकानों को सील किया जाएगा ।
डीएमसी माल में बचे शेष 25 दुकानों का किराया में लगाने हेतु पुनः निविदा निकाला गया ।
धनबाद नगर निगम अंतर्गत  वैसे सैरात जो निगम के द्वारा संचालन किया जा रहा है उनका भी बंदोबस्त करने का आदेश दिया गया ।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top