बस्ताकोला में दीक्षा महिला मंडल और मुस्कान महिला समिति ने लगाया पानशाला, राहगीरों को गर्मी से राहत

Advertisements

बस्ताकोला में दीक्षा महिला मंडल और मुस्कान महिला समिति ने लगाया पानशाला, राहगीरों को गर्मी से राहत
डीजे न्यूज,
तिसरा, धनबाद : भीषण गर्मी एवं बढ़ते तापमान को देखते हुए बुधवार को बस्ताकोला क्षेत्र में दीक्षा महिला मंडल के तत्वावधान में मुस्कान महिला समिति द्वारा पानशाला का आयोजन किया गया। इस सामाजिक सेवा कार्य के माध्यम से राहगीरों, मजदूरों एवं स्थानीय लोगों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान समिति की महिलाओं एवं सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ लोगों की सेवा की। पानशाला में आने वाले लोगों को ठंडा पानी एवं अन्य पेय पदार्थ वितरित किए गए, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को काफी राहत मिली।
समिति की ओर से बताया गया कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है तथा गर्मी के मौसम में जरूरतमंद लोगों की सहायता करना सभी का कर्तव्य है। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग एवं समाजसेवी उपस्थित रहे और उन्होंने इस पहल की सराहना की।
स्थानीय लोगों ने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक एवं जनहित कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं तथा लोगों को एक-दूसरे की मदद के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम का वातावरण सेवा, सहयोग एवं मानवता की भावना से ओत-प्रोत रहा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जीएम मैडम श्रीमती अंजू गायकवाड़, एजीएम मैडम श्रीमती मंजू शर्मा एवं श्रीमती बबीता पांडेय सहित कई सदस्य एवं सहयोगकर्ता उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top