राजगंज पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Advertisements

राजगंज पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

डीजे न्यूज, राजगंज(धनबाद): राजगंज पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पहले मामले में न्यायालय से निर्गत गैर-जमानतीय वारंटी के आधार पर मंटू साव, निवासी काको, बरवाडीह, थाना राजगंज को गिरफ्तार किया गया।
वहीं दूसरे मामले में राजगंज थाना में दर्ज प्राथमिकी के नामजद अभियुक्त नरेश सिंह उर्फ डाबला, निवासी जरमनई थाना राजगंज को गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि अभियुक्त ने धारदार चाकू से बारडर निवासी जानकी सिंह पर हमला कर घायल कर दिया था।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में प्रयुक्त चाकू को भी बरामद कर लिया है।
दोनों अभियुक्तों को बुधवार को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top