Advertisements

हेमंत सरकार के खिलाफ भाजपा ने पीरटांड़ में दिया धरना

डीजे न्यूज, पीरटांड़ (गिरिडीह) : किसानों से किए गए वादों को पूरा नहीं करने और वादाखिलाफी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया। कार्यक्रम भाजपा पीरटांड़ मंडल एवं हरलाडीह मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। धरना को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं ने राज्य की हेमंत सरकार पर किसानों को धोखा देने का आरोप लगाया। नेताओं ने कहा कि सरकार ने चुनाव के दौरान किसानों के हित में कई वादे किए थे, लेकिन आज तक उन्हें पूरा नहीं किया गया। इससे किसानों में भारी नाराजगी है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रंजीत राय, प्रकाश शेठ, सुरेश प्रसाद मंडल, सिकंदर हेम्ब्रम, श्याम प्रसाद, मनोज साहू, रिंकी देवी, संजीव कुमार, सोमनाथ पांडेय, अरबिंद बर्णवाल, संतोष राणा, मनोज पंडित, मुकेश मंडल, सुमित कुमार, फ्लेन्दर सिंह, पंकज मिश्र, उत्तम वर्मा, अंजू टुडू, प्रशांत तिवारी, भोला वर्मा, हिरालाल सिन्हा, प्रदीप सिंह, बबलू मरांडी, संजय सोरेन, महेंद्र राय, दरबारी मुर्मू समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top