Advertisements
टुंडी में संकुल संसाधन केंद्र सह प्रशिक्षण भवन का विधायक ने किया शिलान्यास
डीजे न्यूज, टुंडी(धनबाद) : टुंडी प्रखंड मुख्यालय स्थित शिक्षा विभाग के प्रखंड संकुल संसाधन केंद्र परिसर में बनने वाले नये संकुल संसाधन केंद्र सह प्रशिक्षण भवन के निर्माण कार्य का मंगलवार को टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने शिलान्यास किया।
इस अवसर पर टुंडी के प्रखंड विकास पदाधिकारी विशाल कुमार पाण्डेय, झामुमो नेता बसंत महतो, आनंद महतो,झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष फूलचंद किस्कू, नंदकिशोर रविदास, संतू किस्कू के अलावे शिक्षा विभाग के बीआरपी मनोज कुंभकार, सीआरपी संतोष राय, सुमित कुमार सहित स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे। उक्त निर्माण कार्य जिला योजना अनाबद्ध निधि से ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल धनबाद के द्वारा करवाया जाएगा।