पुलिस ने 15 लाख के इनामी नक्सली संतोष महतो के ध्वस्त घर की कुर्की की
डीजे न्यूज, पीरटांड़(गिरिडीह) : खुखरा पुलिस ने बुधवार को 15 लाख के इनामी नक्सली संतोष महतो उर्फ संजय महतो के घर कुर्की की कार्रवाई की है। नक्सली संतोष महतो का घर धंस गया है, जिस कारण कुर्की की कार्रवाई में दिक्कत हुई। हालांकि औपचारिक रूप से कुर्की की कार्रवाई की है।
बताया गया कि संजय महतो उर्फ संजय दा उर्फ बासुदेव महतो उर्फ गांधी उर्फ बसवा उर्फ श्याम लुगू बाबा वर्षों से फरार है। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि वह करीब 20-25 वर्षों से फरार है। वह कभी घर नहीं आया। इसका घर मिट्टी का था, जो पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है। ग्रामीणों से अन्य किसी प्रकार की जानकारी नहीं होने की बात बताई गई। थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्तों के यहां लगातार इस प्रकार की कार्रवाई अभी हो रही है। इस दौरान पुलिस अधिकारी स्थानीय लोगों से मिले और संतोष महतो के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों से अपील की है कि संतोष महतो को आत्मसमर्पण कर उसका लाभ लेने केलिए प्रेरित करें।