क्रिकेट खेलते समय करंट लगने से किशोर की मौत, सांसद ढुलू महतो ने परिजनों को बंधाया ढांढस

Advertisements

क्रिकेट खेलते समय करंट लगने से किशोर की मौत, सांसद ढुलू महतो ने परिजनों को बंधाया ढांढस

डीजे न्यूज तिसरा, धनबाद : भौरा बाजार निवासी दवा व्यवसायी विजय वर्णवाल के पुत्र यश वर्णवाल की करंट लगने से हुई मौत की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। मंगलवार को धनबाद सांसद ढुलू महतो पीड़ित परिवार से मिलने उनके आवास पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।

परिजनों ने बताया कि सोमवार दोपहर यश क्रिकेट खेल रहा था। इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

सांसद ढुलू महतो ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। मौके पर गफ्फार अंसारी, सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र प्रसाद, प्रवीण वर्णवाल, रितेश गुप्ता समेत कई लोग मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top