विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर सप्ताह व्यापी कार्यक्रम का शुभारंभ

Advertisements

विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर सप्ताह व्यापी कार्यक्रम का शुभारंभ

डीजे न्यूज, धनबाद: विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के अवसर पर रविवार को सदर अस्पताल में सप्ताहव्यापी कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।  सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा तथा‌ सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर सिविल सर्जन ने खुशहाल जीवन जीने और तनाव मुक्त रहने पर जोर दिया। कहा कि इससे हर व्यक्ति उक्त रक्तचाप की बीमारी से दूर रह सकता है। बताया कि इस वर्ष विश्व उच्च रक्तचाप दिवस की थीम “अपने रक्तचाप को सही जाने, इसे नियंत्रित करें, लंबा और स्वस्थ जीवन पाएं”, है।

विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर 24 मई तक उच्च रक्तचाप तथा इससे बचाव से संबंधित जानकारी को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रसारित करते हुए आम जनमानस को जागरुक किया जाएगा। साथ ही सभी स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध चिकित्सा पदाधिकारी, कर्मियों तथा आमजनों को उच्च रक्तचाप की जाँच की जाएगी।

कार्यक्रम में सभी चिकित्सा पदाधिकारी, दंत चिकित्सा पदाधिकारी, एन.सी.डी. सेल एवं सदर अस्पताल के कर्मी उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top