बलियापुर की खबरें:-
पहाड़पुर में चड़क पूजा का समापन
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): पहाड़पुर शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित सड़क पूजा के समापन के मौके पर शुक्रवार को पूजा अर्चना हेतु लोगों की काफी भीड़ जुटी। मंदिर प्रांगण में स्थापित भोक्ता खुंटा को तालाब में सुरक्षित विसर्जित कर दिया गया। इस अवसर पर प्रसाद वितरण के दौरान सैकड़ो लोग मौजूद थे।
—————————————–
अखंड हरि कीर्तन का समापन
बलियापुर: सिमपत्थर एवं कुंवरडीह में आयोजित तीन दिवसीय अखंड हरि कीर्तन का समापन शुक्रवार को हुआ। कुंज मिलन समारोह में सिमपत्थर में आसनसोल से आए गायक काजल बनर्जी एवं कुवरडीह में कोलकाता की गायिका सुप्रिया राय के प्रवचन सुनने के लिए लोगों की काफी भीड़ जुटी। मौके पर प्रखंड उप प्रमुख आशा देवी समेत काफी संख्या में श्रोता मौजूद थे। इस अवसर पर बावन भोग प्रसाद वितरण किया गया।
————————————
महिलाओं ने की संपत नारायण की पूजा
बलियापुर: संपत नारायण व्रत के मौके पर शुक्रवार को सिंदूरपुर, बलियापुर, दोलाबड़, बाघमारा आदि गांव के हरि मंदिरों में पूजा अर्चना हेतु महिलाओं की भीड़ जुटी रही। श्रद्धालुओं ने सुख व समृद्धि कामना की। बैसाख महीना के संक्रांति के अवसर पर पूजा अर्चना आयोजित किया गया। कई स्थानों पर ब्राह्मण भोज का आयोजन भी किया गया।