श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया चड़क पूजा महोत्सव
डीजे न्यूज, राजगंज (धनबाद): डोमनपुर शिव मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ चड़क पूजा का आयोजन किया गया। लगभग एक सौ से अधिक भोगतिया श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर भगवान शिव की आराधना की। भक्तों ने अपने शरीर के विभिन्न अंगों में लोहे की कील चुभोकर आस्था का अनोखा प्रदर्शन किया तथा करीब 30 फीट ऊंचे भोक्ता खुंटा पर लाठ के सहारे परिक्रमा करते हुए नाचते-गाते नजर आए।
झारखंड आंदोलनकारी नीलकंठ रवानी, मुखिया प्रतिनिधि भोलानाथ महतो, देबु रवानी, बलराम महतो, डॉ. राजेश महतो, आशीर्वाद महतो, पंकज रवानी एवं गंगाधर रवानी सहित आसपास के दर्जनों गांवों से पहुंचे लोगों ने मेले का आनंद उठाया।
सफल बनाने में पाटोनी दिलीप कुमार महतो, पंडित संजीव कुमार पाण्डेय, मनोज कुमार महतो, सुशेन रवानी, नेपाल महतो, नरेश रवानी, सीताराम महतो, हुबलाल महतो, चंदन रवानी, डोमन महतो, राहुल महतो समेत ग्रामीणों का सराहनीय सहयोग रहा।