शैक्षणिक एवं चिकित्सीय सहायता के तहत कर्मियों के बीच राशि का वितरण

Advertisements

शैक्षणिक एवं चिकित्सीय सहायता के तहत कर्मियों के बीच राशि का वितरण

डीजे न्यूज, धनबाद: मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय धनबाद में शुक्रवार को “शैक्षणिक सहायता एवं गंभीर रूप से बीमार कर्मचारियों के लिए सहायता राशि वितरण कार्यक्रमका आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के कल्याण हेतु सहयोग एवं प्रोत्साहन प्रदान करना था। मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र द्वारा रेल कर्मचारियों के पुत्र एवं पुत्रियों के उच्च तकनिकी एवं व्यवसायिक शिक्षा तथा गंभीर रूप से बीमार कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि रेलवे प्रशासन अपने कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के कल्याण के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर मंडल के अन्य अधिकारी, यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारी तथा कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top