ग्रामीणों को मिली कानूनी अधिकारों की जानकारी मनियाडीह के गोयदहा में न्याय जागरूकता अभियान आयोजित

Advertisements

ग्रामीणों को मिली कानूनी अधिकारों की जानकारी

मनियाडीह के गोयदहा में न्याय जागरूकता अभियान आयोजित
डीजे न्यूज, टुंडी(धनबाद) : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश निकेश कुमार सिन्हा की अध्यक्षता, डालसा सचिव मयंक तुषार टोपनो के निर्देशानुसार एवं LADCS अधिवक्ता शैलेन्द्र कुमार झा के नेतृत्व में गुरुवार को झालसा द्वारा प्रस्तावित 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता एवं आउटरीच कार्यक्रम के तहत मनियाडीह पंचायत के गोयदहा गांव में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में अधिकारमित्र संदीप कुमार मिश्रा, प्रदीप दान एवं सूरज कुमार मुर्मू शामिल हुए।
शिविर में डालसा द्वारा संचालित विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं जैसे स्पॉन्सरशिप योजना, दिव्यांग प्रमाणपत्र एवं पेंशन योजना, बालश्रम निषेध, बाल विवाह उन्मूलन अभियान, आशा योजना, डॉन योजना (नशा मुक्ति), साथी योजना एवं संवाद योजना की जानकारी ग्रामीणों को दी गई।
इस दौरान NLSA, JHALSA एवं DLSA के गठन, उनकी कार्यप्रणाली तथा न्याय से वंचित एवं उपेक्षित लोगों को न्याय दिलाने में उनकी भूमिका के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही लोक अदालतों के माध्यम से पानी-बिजली बिल, डाक एवं टेलीग्राफ, वाहन चालान, बैंक लोन, भूमि विवाद एवं सिविल मामलों के निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई।
घरेलू हिंसा पीड़ितों, तलाक, न्यूनतम मजदूरी, जातीय हिंसा, प्राकृतिक आपदा एवं हिट एंड रन मामलों में DLSA की मध्यस्थता एवं मुआवजा उपलब्ध कराने की भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया। अंत में NLSA के टोल फ्री नंबर 15100 की जानकारी ग्रामीणों को दी गई।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top