29 किलोमीटर समंदर पार कर इतिहास रचने वाले नन्हें तैराक इशांक सिंह को सीएम ने किया सम्मानित

Advertisements

29 किलोमीटर समंदर पार कर इतिहास रचने वाले नन्हें तैराक इशांक सिंह को सीएम ने किया सम्मानित

सीएम ने 5 लाख का चेक,अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया

डीजे न्यूज, रांची : हेमंत सोरेन ने सात वर्षीय बाल तैराक से मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुलाकात करने पहुंचे रांची के होनहार तैराक इशांक सिंह को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने इशांक सिंह को 5 लाख रुपये का चेक, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

उल्लेखनीय है कि इशांक सिंह ने 30 अप्रैल 2026 को लगातार 9 घंटे 50 मिनट तक तैरते हुए भारत और श्रीलंका के बीच स्थित 29 किलोमीटर लंबे चुनौतीपूर्ण पाल्क स्ट्रेट को पार कर विश्व रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया। इस उपलब्धि के बाद उन्हें विभिन्न मंचों पर सम्मानित किया जा चुका है।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि इतनी कम उम्र में इशांक सिंह ने देश और झारखंड का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही है और खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण व संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इशांक सिंह की सफलता राज्य के अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी और सरकार ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव सहयोग करेगी। उन्होंने अधिकारियों को राज्य में तैराकी प्रशिक्षण एवं सुविधाओं के विस्तार के लिए कार्य योजना तैयार करने का निर्देश भी दिया।

इस अवसर पर पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री Sudivya Kumar, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, खेल विभाग के सचिव मुकेश कुमार, निदेशक खेल आसिफ इकराम सहित कई अधिकारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने इशांक सिंह के माता-पिता और कोच को भी सम्मानित किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top