आकांक्षा महिला समिति ने राहगीरों के लिए लगाया पनशाला

Advertisements

आकांक्षा महिला समिति ने राहगीरों के लिए लगाया पनशाला

डीजे न्यूज तिसरा,धनबाद : पूर्वी झरिया क्षेत्र की आकांक्षा महिला समिति की ओर से गुरुवार को भौरा टैक्सी स्टैंड के समीप राहगीरों के लिए स्वच्छ पेयजल पनशाला की शुरुआत की गई। समिति की अध्यक्ष एवं महाप्रबंधक टी. पासवान की धर्मपत्नी इंदु पासवान ने फीता काटकर पनशाला का उद्घाटन किया।

इस दौरान इंदु पासवान ने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए समिति द्वारा राहगीरों के लिए पानी के साथ गुड़, बताशा और चना की व्यवस्था की गई है, ताकि इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में प्यासे लोगों को पानी पिलाना सबसे बड़ा धर्म है और समिति हर वर्ष क्षेत्र में कई स्थानों पर इस प्रकार की व्यवस्था करती है।

उन्होंने बताया कि आकांक्षा महिला समिति समय-समय पर सामाजिक सरोकार से जुड़े कई कार्यक्रम चलाती रहती है। कार्यक्रम के दौरान समिति की सदस्याओं ने अपने हाथों से राहगीरों को चना-गुड़ खिलाकर पानी पिलाया।

मौके पर सुजाता कुमार, नेहा, रश्मि वैष्णव, रिंकू सिंह सहित समिति की अन्य सदस्याएं उपस्थित थीं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top