अनुकंपा नियोजन की मांग को भूख हड़ताल कल से
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): अनुकंपा नियोजन देने में अनियमितता के खिलाफ गोविंदपुर क्षेत्र के न्यू अकाशकिनारी कोलियरी में कार्यरत एसडीएल ऑपरेटर स्व. जीतन बेलदार की पुत्री पिंकी कुमारी 15 मई से कोयला भवन मुख्यालय के समक्ष भूख हड़ताल पर बैठेंगी। पिंकी ने बताया कि उसके पिता की संचिका बीते छह वर्षों से बीसीसीएल मुख्यालय में लटका हुआ है । इसकी सूचना मृत कर्मी के पुत्री पिंकी कुमारी ने एक पखवाड़ा पूर्व अनुमंडल अधिकारी धनबाद सहित बीसीसीएल के सभी वरीय अधिकारियों को दे चुकी है, परंतु बीसीसीएल ने इसके बदले में सिर्फ आश्वासन ही दे रही है। पिंकी कुमारी का कहना है जिनके पिता/माता/पति के मृत्यु एक दो वर्ष ही हुआ है, वैसे कर्मी के आश्रित बीसीसीएल में नौकरी कर रहा है, ओर उसे छ: वर्षों से कोलियरी से मुख्यालय का चक्कर बीसीसीएल कटवा रही है। धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल ही अंतिम विकल्प बचा है ।