Advertisements
पोस्टर बनाकर नशा के दुष्प्रभाव के प्रति किया जागरूक
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): प्रजन्य बीएड कॉलेज पहाड़पुर में बुधवार को छात्र छात्राओं के बीच नशा मुक्ति अभियान के तहत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नशा विरोधी संदेशों से संबंधित आकर्षक पोस्टर बनाकर समाज में नशा के खिलाफ जागरूकता फैलाने का काम किया गया। प्राचार्य डॉक्टर सजल बनर्जी ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करने तथा समाज में सकारात्मक संदेश के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को कॉलेज की ओर से पुरस्कृत किया गया। मौके पर कॉलेज के प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।