संडे ड्यूटी में पक्षपात का आरोप, राकोमयू नेताओं ने प्रबंधन पर उठाए सवाल

Advertisements

संडे ड्यूटी में पक्षपात का आरोप, राकोमयू नेताओं ने प्रबंधन पर उठाए सवाल

डीजे न्यूज तिसरा,धनबाद : लोदना क्षेत्रीय कार्यालय में संडे ड्यूटी में कथित अनियमितता को लेकर राकोमयू नेताओं ने विरोध जताया है। नेताओं ने एजीएम से शिकायत कर मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।

नेताओं का कहना है कि लोदना क्षेत्रीय कार्यालय के कई ऐसे विभाग हैं, जहां रविवार के दिन आम लोगों अथवा उत्पादन से जुड़ा कोई विशेष कार्य नहीं होता, इसके बावजूद वहां के कर्मचारियों को संडे ड्यूटी दी जा रही है। वहीं कोलियरियों में कार्यरत फील्ड के कर्मचारियों को संडे ड्यूटी से वंचित रखा जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सिविल विभाग में एक, एजीएम कार्यालय में एक, जीएम सचिवालय में दो, सेल्स विभाग में छह तथा वित्त विभाग में दो लोगों को नियमित रूप से संडे ड्यूटी दी जाती है। जबकि कंपनी प्रबंधन की ओर से लगातार संडे ड्यूटी कम करने की बात कही जा रही है।

राकोमयू नेताओं ने कहा कि फील्ड में काम करने वाले कर्मियों का संडे काटकर चहेते लोगों को इसका लाभ दिया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो जल्द ही इस मुद्दे को लेकर प्रबंधन के साथ बैठक कर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top