Advertisements

भाजपा कार्यकर्ता जमीन पर संगठन मजबूत करें : बाबूलाल

 

भाजपा नेता ज्ञान रंजन सिन्हा के आवास पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, कार्यकर्ताओं से की मुलाकात 

टुंडी(धनबाद) : नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से जमीन पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया है। कहा है कि संगठन जब तक जमीन पर मजबूत नहीं होगा, आगे की लड़ाई मुश्किल होगी। इस कारण, सभी को एकजुट होकर संगठन मजबूत करने के लिए काम करना चाहिए। बाबूलाल मरांडी ने यह बातें मंगलवार को यहां प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य ज्ञान रंजन सिन्हा के लाला टोला स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं से बातचीत में कही। धनबाद से तिसरी कोदाईबांक अपने पैतृक आवास जाने के क्रम में बाबूलाल यहां ज्ञान रंजन सिन्हा के आवास पर चाय पीने रूके थे। इस क्रम में टुंडी प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनसे मुलाकात की।

बाबूलाल ने कहा कि पंचायत चुनाव के लिए भी हमें तैयार रहना है। आने वाले समय में इसके लिए बैठक कर रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से झारखंड की भाजपा सरकारों के समय में हुए विकास कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। बाबूलाल ने कहा कि पानी, बिजली समेत तमाम जनमुद्दों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं को आंदोलन करना चाहिए। बीडीओ से लेकर डीसी तक मिलकर ऐसे समस्याओं के समाधान के लिए पहल करनी चाहिए। यदि इस पर कुछ नहीं हुआ तो आंदोलन करना चाहिए। बाबूलाल ने राज्य की हेमंत सरकार की नाकामियों को भी जनता तक ले जाने का निर्देश कार्यकर्ताओं को दिया।

इसके पूर्व लाला टोला पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबूलाल का भव्य स्वागत किया।

ज्ञान रंजन सिन्हा ने अंग वस्त्र देकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर सिन्हा के अलावा भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष गोविंद टुडू, गोपाल पांडेय, दिनेश सिंह, मुखिया विजय मंडल, पप्पू पंडा, नकुल सिंह, नीतीन राम, अवध चौधरी, सुनील साव, किशोर हेम्ब्रम, मिथिलेश सिंह, जदयू नेता सुमंत पांडेय, सुरेंद्र कुमार सिन्हा, रविंद्र कुमार सिन्हा, मुरारी प्रसाद, सुनील सिन्हा, विनायक शरणवार, निरंजन प्रसाद, रमेश सहाय, दिवाकर शरणवार, अमन सिन्हा आदि मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top