उप विकास आयुक्त ने की बाल संरक्षण इकाई की समीक्षा
डीजे न्यूज, धनबाद: उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने मंगलवार को जिला बाल संरक्षण इकाई की समीक्षा की।
उन्होंने इकाई के कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि जिला बाल संरक्षण इकाई के बेहतर संचालन हेतु जिला प्रशासन हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
वहीं इकाई में रिक्त पदों को शीघ्र भरने के लिए सचिव को पत्र प्रेषित कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा जिला स्तर पर आउटसोर्सिंग के माध्यम से भी रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया प्रारंभ करने का निर्देश दिया।
उप विकास आयुक्त ने बालिका गृह तथा विशेष दत्तक ग्रहण की जानकारी ली। साथ में एक बालक गृह खोलने के लिए प्रस्ताव तैयार कर सचिव को भेजने का निर्देश दिया।
बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी साधना कुमारी व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।