कांग्रेसियों ने बलियापुर में चलाया पोस्टकार्ड अभियान
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने मंगलवार को पलानी में पोस्टकार्ड अभियान चलाया। नेतृत्व
महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सीता राणा कर रही थी। इस दौरान केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी नाकामियों का बोझ देश की जनता के कंधों पर डालने का काम कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष सीता राणा ने प्रधानमंत्री द्वारा एक साल तक सोना नहीं खरीदने, ईंधन का उपयोग कम करने आदि पर केंद्र सरकार पर तीखी आलोचना किया। उन्होंने नारी बंदन का ढोंग छोड़ केंद्र सरकार से महिला आरक्षण बिल 2023 को अविलंब लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार राष्ट्रवाद के नाम पर देश को महंगाई, बेरोजगारी के मुहाने पर खड़ी कर दी है । उन्होंने जनता को केंद्र सरकार की विरुद्ध उठ खड़े होने का आह्वान किया। मौके पर सुनीता निषाद, रूबी खातून, उषा देवी, फूलन देवी , इंदु देवी, थाना देवी, चंपा देवी , उमा देवी, निर्मला देवी, बबीता देवी आदि थीं।
कांग्रेसियों ने बलियापुर में चलाया पोस्टकार्ड अभियान
Advertisements