होमगार्ड में चयनित युवाओं की बहाली का मुद्​दा विधानसभा में उठाएंगे बाबूलाल राज्य सरकार, डीजीपी व धनबाद के उपायुक्त को भी लिखेंगे पत्र : मरांडी 2017 धनबाद होमगार्ड अभ्यर्थियों ने भाजपा नेता ज्ञान रंजन सिन्हा के नेतृत्व में बाबूलाल मरांडी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

Advertisements

होमगार्ड में चयनित युवाओं की बहाली का मुद्​दा में उठाएंगे बाबूलाल

राज्य सरकार, डीजीपी व धनबाद के उपायुक्त को भी लिखेंगे पत्र : मरांडी

2017 धनबाद होमगार्ड अभ्यर्थियों ने भाजपा नेता ज्ञान रंजन सिन्हा के नेतृत्व में बाबूलाल मरांडी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
डीजे न्यूज, धनबाद : धनबाद होमगार्ड बहाली 2017 के सफल अभ्यर्थियों ने सोमवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी से मुलाकात कर अपनी लंबित नियुक्ति एवं बुनियादी प्रशिक्षण कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अभ्यर्थियों ने अपनी वर्षों पुरानी पीड़ा और संघर्ष से अवगत कराया।
अभ्यर्थियों ने बताया कि वर्ष 2017 में धनबाद जिले में होमगार्ड बहाली प्रक्रिया पूरी की गई थी, जिसमें पीईटी, मेडिकल, थाना सत्यापन, बैंक खाता एवं अन्य सभी प्रक्रियाएं सफलतापूर्वक पूरी करा ली गई थीं। यहां तक कि प्रशिक्षण हेतु सूची भी जारी कर दी गई थी, लेकिन विभागीय स्तर पर हुई अनियमितताओं और विवादों के कारण आज तक सफल अभ्यर्थियों को योगदान नहीं कराया गया।
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ज्ञान रंजन सिन्हा ने अभ्यर्थियों की मुलाकात बाबूलाल मरांडी से करवाई तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से उठाया। उन्होंने कहा कि वर्षों से न्याय की आस लगाए बैठे युवाओं के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए और सरकार को इस मामले में शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।
बाबूलाल मरांडी ने अभ्यर्थियों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि वे इस मामले को लेकर राज्य सरकार को पत्र लिखेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि वे डीजीपी, उपायुक्त धनबाद एवं होमगार्ड कार्यालय को भी पत्राचार कर अभ्यर्थियों की समस्याओं के समाधान की मांग करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी विधानसभा सत्र में इस मुद्दे को सदन में मजबूती से उठाया जाएगा ताकि वर्षों से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थियों को उनका अधिकार मिल सके। अभ्यर्थियों ने कहा कि लगभग 8-9 वर्षों से वे लगातार संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें नियुक्ति नहीं मिली है। उन्होंने सरकार से जल्द समाधान निकालकर प्रशिक्षण एवं योगदान सुनिश्चित कराने की मांग की।
इस प्रतिनिधिमंडल में प्रशांत कुमार, रंजन कुमार, धनंजय मंडल, सनी कुमार यादव, बादल गोप, रंजीता कुमारी एवं सीमा कुमारी सहित अन्य अभ्यर्थी उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top