बलियापुर की खबरें:-

Advertisements

बलियापुर की खबरें:-

सरकारी भूमि को मुक्त कराने की गुहार
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): ढांगी के ग्रामीणों ने डीसी को आवेदन देकर गैराबाद  जमीन को भू माफियाओं से मुक्त कराने की फरियाद की है। आवेदन में कहा है कि सीएनटी की जमीन को अवैध एवं गैरकानूनी ढंग से कब्जा कर चहारदीवारी का निर्माण किया जा रहा है। बड़े बड़े भवनों का निर्माण कर बाहरी लोगों को बसाने की तैयारी की जा रही है।
—————————————
चड़क पूजा में भोक्ता घुरा का आयोजन
बलियापुर: निपानिया में सोमवार को चड़क पूजा के मौके पर शिव मंदिर परिसर में भोक्ता घुरा मेला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिव भक्तों ने अपने शरीर के विभिन्न अंगों में लोहे की कीले चुभोकर भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था प्रकट किया। रविवार की रात आयोजित छऊ नृत्य का आनंद लोगों ने उठाया।
———————————
शव आते ही माहौल हुआ गमगीन
बलियापुर: भीखराजपुर के सामाजिक कार्यकर्ता किशन महतो का शव सोमवार को गांव लाया गया।  शव पहुंचते ही गांव का माहौल गमगीन हो गया। पत्नी चुनिया देवी, पुत्र प्रकाश महतो समेत अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। मौके पर पहुंचे मुखिया दिलीप कुमार महतो, पंचायत समिति सदस्य दिवाकर महतो, जिला परिषद सदस्य श्वेता कुमारी, राजू महतो, विष्णु महतो आदि ने परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया शोक संवेदना प्रकट किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top