पानी एवं बिजली संकट को लेकर सड़क पर उतरे धनबाद के भाजपाई, डीसी कार्यालय पर किया आक्रोश प्रदर्शन
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल बोले-राज्य सरकार के पास न विजन है, न समाधान
डीजे न्यूज, धनबाद: पानी व बिजली संकट के विरोध में भाजपाइयों का आक्रोश फूट पड़ा और सोमवार को डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके पहले पार्टी नेता व कार्यकर्ता मेमको मोड़ से जुलूस के शक्ल में उपायुक्त कार्यालय तक पहुंचे। विशाल आक्रोश प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
प्रदर्शन में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने हाथों में घड़े एवं पार्टी ध्वज लेकर राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की तथा जनसमस्याओं के समाधान की मांग उठाई।
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि
झारखंड की जनता आज पानी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए त्राहिमाम कर रही है, लेकिन राज्य सरकार पूरी तरह संवेदनहीन बनी हुई है।
धनबाद सहित पूरे राज्य में बिजली कटौती और पेयजल संकट ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है।
सरकार के पास न विजन है, न समाधान।
जनता टैक्स दे रही है लेकिन बदले में केवल परेशानी मिल रही है।
भ्रष्टाचार और अव्यवस्था के कारण व्यवस्था चरमरा गई है।
भारतीय जनता पार्टी जनता की आवाज बनकर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।
यदि सरकार शीघ्र व्यवस्था नहीं सुधारती है तो भाजपा पूरे राज्य में व्यापक आंदोलन करेगी। धनबाद सांसद ढुलू महतो ने कहा कि झारखंड सरकार की विफल नीतियों के कारण आज धनबाद की जनता पानी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करने को मजबूर है।
भीषण गर्मी में लगातार बिजली कटौती और जलसंकट ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है।
भारतीय जनता पार्टी जनता की हर समस्या के समाधान के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी।
पूर्व सांसद पी. एन. सिंह ने कहा कि
धनबाद जैसे औद्योगिक शहर में पानी और बिजली की समस्या अत्यंत गंभीर विषय है।
राज्य सरकार को जनता की मूलभूत समस्याओं के समाधान हेतु तत्काल प्रभावी कदम उठाने चाहिए।
भाजपा हमेशा जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाती रही है और आगे भी उठाती रहेगी।विधायक राज सिन्हा ने कहा कि
धनबाद में पानी और बिजली की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है, लेकिन राज्य सरकार पूरी तरह मौन बनी हुई है।
जनता त्रस्त है और प्रशासन व्यवस्था संभालने में असफल साबित हो रहा है।
भाजपा जनता के अधिकारों और सुविधाओं के लिए निरंतर आवाज उठाती रहेगी।
विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि
भीषण गर्मी में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
राज्य सरकार को अविलंब जलापूर्ति एवं निर्बाध बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए।
भारतीय जनता पार्टी जनहित के मुद्दों पर हमेशा जनता के साथ मजबूती से खड़ी है।
विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि आज का विशाल प्रदर्शन जनता के आक्रोश और पीड़ा का प्रतीक है।
राज्य सरकार पूरी तरह जनसमस्याओं के समाधान में विफल साबित हुई है।
यदि व्यवस्था में शीघ्र सुधार नहीं हुआ तो भाजपा और बड़ा जनआंदोलन करने को बाध्य होगी।
महानगर अध्यक्ष श्रवण राय ने कहा कि
आज का प्रदर्शन जनभावनाओं की अभिव्यक्ति है।
भाजपा धनबाद महानगर जनता की समस्याओं को लेकर लगातार संघर्षरत है।
जब तक जनता को राहत नहीं मिलेगी, हमारा आंदोलन जारी रहेगा।
पूर्व विधायक अपर्णा सेन गुप्ता ने कहा कि
पानी और बिजली जैसी बुनियादी समस्याओं पर राज्य सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है।
जनता की परेशानियों को नजरअंदाज करना सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है।
भारतीय जनता पार्टी जनहित के हर मुद्दे पर संघर्ष करती रहेगी।
कार्यक्रम के उपरांत भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए अविलंब बिजली एवं जलापूर्ति व्यवस्था सुधारने की मांग की।
प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष श्रवण राय , ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोहन कुंभकार , धर्मजीत सिंह, महामंत्री मानस प्रसून, रुपेश सिन्हा, विकास महतो, आशीष मुखर्जी, शेखर सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष विभा सिंह, दीपा दास, तारा देवी, संजीव अग्रवाल सत्येंद्र कुमार, रमेश राही, धरणीधर मंडल, ज्ञान रंजन सिन्हा, अजय निषाद, प्रियंका देवी, बीरेंद्र हांसदा,धनेश्वर महतो,मौसम सिंह, बच्चा गिरी, रीता प्रसाद यादव, रुमकी गुप्ता सहित हज़ारो की संख्या मे कार्यकर्ता और धनबाद की जनता उपस्थित थे।