ओपन माइंड वर्ल्ड स्कूल में समर कैंप, बच्चों की प्रतिभा में निखार 

Advertisements

ओपन माइंड वर्ल्ड स्कूल में समर कैंप, बच्चों की प्रतिभा में निखार 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : धरियाडीह स्थित ओपन माइंड वर्ल्ड स्कूल में पांच दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया।कैंप का उद्घाटन रेड क्रॉस सोसाइटी, गिरिडीह के चेयरमेन अरविंद अग्रवाल, प्राचार्य चंद्रमलिका घोष चौधरी, मोहम्मद शहरयार एवं शाहिद रजा ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए प्राचार्य चंद्रमलिका घोष ने कहा कि समर कैंप बच्चों के लिए एक संरक्षित, मनोरंजन और सुरक्षित वातावरण में नए कौशल,आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता विकसित करने में मदद करता है। इस शिविर में बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। मंच संचालन धीरज कुमार जायसवाल ने किया।

मौके पर अरविंद अग्रवाल ने बच्चों को मदर्स डे की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कैंप से बच्चों के शारीरिक, सामाजिक और भावनात्मक विकास को बढ़ावा मिलता है। क्राफ्ट, नृत्य, राइफल शूटिंग, क्रिकेट, खो- खो जैसे विभिन्न रचनात्मक और साहसिक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा में निखार आता है। समर कैंप के आयोजन के लिए मैं विद्यालय परिवार को शुभकामना देते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना करता हूं। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top